“जोगबनी से चलकर पाटलिपुत्र तक जाने वाली यह ट्रेन जब कस्बा रेलवे गुमटी के पास से गुजर रही थी उसी वक्त यह हादसा हुआ। मृतकों में सभी की उम्र 18 से 25 साल बताई जा रही है”
पूर्णिया 03 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
पूर्णिया के कस्बा में वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जीएमसी भेजा गया है। वहीं रेलवे पुलिस लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कस्बा रेलवे गुमटी के पास की बताई जा रही है। मृतकों में सभी की उम्र 18 से 25 वर्ष बताई जा रही है।
सुबह 5 बजे हुआ हादसा
वंदे भारत ट्रेन जोगबनी से चलकर पाटलिपुत्र तक जाती है। यह ट्रेन कस्बा के पास से सुबह तकरीबन 5:00 बजे गुजर रही थी तभी यह हादसा हुआ है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि हादसे के पीछे क्या वजह है। क्या रेलवे गुमटी कर्मचारी की लापरवाही है या लोगों ने हाई स्पीड ट्रेन की अनदेखी कर गुमटी पार करने का प्रयत्न किया है।
बताया जाता है कि घटना उस वक्त हुई जब युवक दुर्गा मेला का सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे । तभी तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन के चपेट में सभी लोग आ गए जिसमें तीन की मौत मौके पर ही हो गई । जबकि एक की मौत इलाज के दौरान जीएमसीएच में हो गई।
जांच के बाद सामने आएगी हादसे की वजह
मौके पर रेलवे और प्रशासन के लोग मौजूद हैं। घटना की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। बता दें कि जोगबनी से पाटलिपुत्र के बीच चलनेवाली वंदे भारत एक हाईस्पीड ट्रेन है। इसकी रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे के करीब होती है। इसलिए जब भी यह ट्रेन गुजरती है तो आसपास के लोग अलर्ट हो जाते हैं।
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…