जौनपुर – किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

“इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा किसान कल्याण केन्द्र में संचालित किए जा रहे लेखपाल प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुये प्रशिक्षु लेखपालो को सम्बोधित किया गया”

जौनपुर 25 सितम्बर, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी विकास संघ धनन्जय सिंह द्वारा जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय परिसर से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन अन्तर्गत सपोर्ट टू एक्सटेंशन प्रोग्राम्स फार एक्सटेंशन रिफार्म्स (आत्मा) योजनार्न्तगत राज्य के अन्दर कृषक प्रशिक्षण हेतु जनपद के केराकत तहसील के अन्तर्गत आने वाले विकास खण्ड केराकत, डोभी, मुफ्तीगंज तथा जलालपुर के 56 किसानों को 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के लिये जाने वाले वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, जौनपुर परिसर में पौध रोपण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा परिसर के किसान कल्याण केन्द्र में संचालित किए जा रहे लेखपाल प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुये प्रशिक्षु लेखपालो को सम्बोधित किया गया।  

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय जिला कृषि अधिकारी का निरीक्षण करते हुये कार्यालय के कार्यों को सुचारु रुप से सम्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार सहित कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

19 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

20 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

20 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

20 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

20 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

20 hours ago