“जनपद में गत 15 जून 2025 को अचानक आई आंधी, वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम काशी दासपुर परगना व तहसील केराकत निवासी आशू यादव पुत्र राहुल यादव, अंश यादव पुत्र राहुल यादव, आयुष पुत्र अनिल यादव, ग्राम करनेहुवा उचेहुआ निवासी बृजेश राजभर पुत्र महेंद्र राजभर की असामयिक मृत्यु हो गई”
जौनपुर 17 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उक्त प्रकरण दैवीय आपदा के अंतर्गत आने के कारण पीड़ित व्यक्ति के परिजन सुमन यादव को 08 लाख, साधना यादव और मनीषा को क्रमशः रु. 04-04 लाख की अनुग्रह धनराशि लाभार्थी के खाते में भुगतान हेतु स्वीकृत की गयी है।
उक्त प्रकरण में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए 24 घंटे के भीतर उनके परिवार जनों को आपदा के तहत धनराशि उपलब्ध करायी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रकरण बेहद संवेदनशील होते हैं।
इस दुख की घड़ी में शासन प्रशासन परिवार के साथ है। शासन के निर्देश के क्रम में परिवारजन को आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि दी जा रही है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…