“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई”
जौनपुर 17 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिलाधिकारी के द्वारा विस्तार से बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ज्यादातर बैंकर्स के द्वारा इस योजना के अंतर्गत सराहनीय कार्य किया गया है, जिनके कार्य कुशलता की जिलाधिकारी के द्वारा सराहना की गई।
उन्होंने कहा कि यह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी और संवेदनशीलता का परिचायक है, जिसमें युवाओं को रोजगार परक बनाकर स्वयं स्वावलंबी होकर अन्य को रोजगार दिए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है।
उन्होंने बताया कि यह योजना ब्याज रहित है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक 2200 आवेदन के सापेक्ष 875 के ऋण स्वीकृत और 769 को ऋण वितरित किया गया है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त है।
जिसके लिए उन्होंने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों, मुख्य विकास अधिकारी और इस योजना में जुड़े अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें निर्देशित किया है कि आगामी 21 जून तक ऋण वितरण के 1001 के लक्ष्य को प्रत्येक दशा में प्राप्त करना है। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर एलडीएम, प्रबंधक गौरव, प्रबंधक उद्योग जय प्रकाश सहित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…