Breaking News

जौनपुर : 47 साल मुकदमे के बाद हटा अतिक्रमण, भारी बवाल

“जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में 47 साल चले मुकदमे के बाद पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पांच घंटे तक बवाल मचा रहा। अवैध कब्जा धारकों ने अदालत अमीन से हाथापाई किए और छप्पड़ जला दिया”

जौनपुर 23 / 09 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

उनके घर की महिलाएं  सड़क पर लेट जा रही थीं और आत्मदाह की भी कई बार कोशिश की। महिलाएं गैस सिलिंडर लेकर पहुंची और उसमे भी आग लगाने की कोशिश की।

विरोध के बीच दीवानी न्यायालय के आदेश पर अदालत के अमीन और भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया। जमीन को लेकर 1978 से मुकदमा चल रहा था।

14 सितंबर 2023 को अरुण कुमार दुबे के पक्ष में फैसला आया। साढ़े चार बिस्वा जमीन को खाली करने के लिए हरिदास, कामता, रामचंद्र, छोटेलाल, हरिलाल को नोटिस जारी हुई ।

जमीन खाली नहीं होने पर न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को कोर्ट से लेटर जारी कर पुलिस बल मांगा गया। पुलिस के एक दिन का वेतन कोर्ट में वादी से जमा कराया गया। 

अदालत अमीन सुनील कुमार सरोज ने बताया कि पूरी जमीन हुए कब्जे को खाली कराकर वादी के पक्ष में  देने के आदेश मिला, जिसका पालन कराया जा रहा है।

दोपहर 12 बजे कब्जा खाली कराने के लिए चार जेसीबी का सहारा लिया गया। इस दौरान अवैध कब्जा धारकों ने अदालत अमीन से हाथापाई किए और छप्पड़ जला दिया। महिलाएं सड़क पर लेट कर ध्वस्तीकरण विरोध करने लगी। 

प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि महिला पुलिस के सहयोग से महिलाओं को सझबुझाकर सड़क से हटाया गया। महिलाओं ने स्वयं को आग लगाने का प्रयास की, गैस सिलिंडर में भी आग लगाने का प्रयास करते हुए पूरी कार्यवाही की दौरान तांडव करती रही। देर शाम 5 बजे जमीन खाली कराने की प्रक्रिया चलती रही।

जिस परिवार के बुजुर्ग के नाम पर पड़ा पराऊगंज बाजार का नाम वह परिवार हुआ बेघर

ध्वस्तीकरण से कब्जा धारकों का सामान खुले आसमान के नीचे आ गया है। इसी परिवार के बुजुर्ग स्वर्गीय पराऊ सरोज के नाम पर पड़ा है। पराऊगंज बाजार का नाम और उनकी एक प्रतिमा भी लगी है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

6 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

11 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

11 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

11 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

11 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

11 hours ago