JAUNPUR

जौनपुर एनकाउंटर: आशीष हत्याकांड के 2 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

जौनपुर ब्रेकिंग: जलालपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ | आशीष चौहान हत्याकांड के 2 आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल | गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 तमंचे, कारतूस, बाइक और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद | सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने किया था आरोपियों को चिन्हित |

जौनपुर एनकाउंटर: आशीष हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, 2 बदमाशों को लगी गोली, हथियार और चाकू बरामद


जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार को एक बड़ी मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ बुधवार को जलालपुर थाना क्षेत्र में हुई दुस्साहसिक हत्या के मामले से जुड़ी है।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्या के दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने इनके पास से तमंचे, कारतूस, एक बाइक और हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी बरामद किया है।

क्या था पूरा मामला

 बुधवार को जलालपुर के संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान की करीब एक दर्जन बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

घटना की शुरुआत बन्दीपुर स्थित शराब ठेके के पास से हुई, जहां से जान बचाने के लिए आशीष भागकर सिरकोनी गांव में घुसा था।

हमलावरों के खौफ से ग्रामीण भी उसे नहीं बचा पाए। बदमाशों ने गांव के गुल्लू मौर्य के घर के पीछे एक मड़हे में आशीष पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को हाईवे की ओर जाने वाली सड़क पर फेंक कर फरार हो गए थे।

सीसीटीवी और सर्विलांस से खुला राज

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच तेज कर दी। जांच में धनंजय चौहान उर्फ नन्दू, अविनाश चौहान, आदर्श चौहान (सभी संघईपुर निवासी) और भोले चौहान (हीरापुर निवासी) के नाम सामने आए।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि हत्या से जुड़े कुछ अभियुक्त भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर भागने की फिराक में हैं।

इस पर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम ओईना के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में दोनों को लगी गोली

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और वे वहीं गिर पड़े।

घायल बदमाशों की पहचान शिवशंकर चौहान (26 वर्ष) और धनंजय चौहान उर्फ नन्दू (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

क्या-क्या हुआ बरामद?

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, एक मोटरसाइकिल और आशीष की हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

7 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

13 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

13 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

13 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago