जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूलों में देशभक्ति की गूंज, निकाली गई तिरंगा रैली

“शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में परीषदीय विद्यालयों के बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगो के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ ही भारत को आजादी दिलाने में जिन वीर शहीदों ने अपने प्राण न्यौछावर किये है, उन्हे याद भी किया जा रहा है”

जौनपुर 06 / 07 / 2025 संजय कुमार चौरसिया की रिपोर्ट 

अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, अमरौना डोभी, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डोभी में छात्रों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।

साथ ही कला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कम्पोजिट विद्यालय सबरहद में रंगोली बनायी गयी। कंपोजिट विद्यालय रन्नो के द्वारा क्राफ्ट मेकिंग कार्यशाला आयोजित की गयी।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मुफ्तीगंज में छात्राओं ने तिरंगे पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी सृजनात्मकता प्रदर्शित की। युपीएस बदलापुर सिरकोनी के बच्चों द्वारा सैनिकों व पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गई राखियाँ डाक द्वारा भेजी गई।

चित्रकला, रंगोली एवं राखी बनाने की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा सैनिकों व पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गई राखियाँ डाक द्वारा भेजी गईं। तिरंगा रैली के दौरान बच्चों ने “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम्” एवं “इंकलाब जिंदाबाद” जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

इसी क्रम में जीजीआइसी मछलीशहर, राजकीय उच्चतर विद्यालय उत्तरगांवा धर्मापुर, जीएचएस नरहन केराकत, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर सिकरारा सहित अन्य माध्यमिक विद्यालयों में भी तिरंगा रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में मदरा अबरे रहमत मझगंवाकला, जौहरूल उलुम मडियाहूं सहित अन्य मदरसों में भी बच्चों के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गयी। जनपद में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में समस्त परिषदीय विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों , मदरसों आदि में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य आयोजन किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पूरे उत्साह और लगन के साथ तिरंगा रैली, पेंटिंग और रंगोली बनाने और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बताने का कार्य किया जा रहा है।

जिसके लिए उन्होने सभी को हार्दिक शुभकामनाए दी है। शिक्षकों से कहा है कि बच्चों के अभिभावकों को भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल बनाएगे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.