“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई”
जौनपुर 23 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि मोहर्रम के दृष्टिगत सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि साफ सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें।
अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि सुनिश्चित कर ले कि कहीं भी लटकते तार एवं खंभे ना मिले। मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की नई परंपराएं ना शुरू की जाए। निर्धारित रूट से ही ताजिया निकाली जाए।
इस दौरान माहौल खराब करने वालों को चिह्नित करते हुए सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद जौनपुर के लोग शांतिप्रिय है निश्चित रूप से पूर्व त्योहारों के भांति मोहर्रम भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
शांति समिति की बैठक में शांति समिति के सदस्य गणों के द्वारा मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिए गए। तथा सभी के द्वारा जिला प्रशासन को आश्वस्त कराया गया कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और शांति समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।
लद्दाख में 28 स्थानों का नया नामकरण: बौखलाए चीन ने जताई आपत्ति, भारत ने दो…
दिल्ली: बिजली सब्सिडी के लिए अब 'आधार' पहचान हुई अनिवार्य, बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट…
भारतीय सेना की बढ़ी ताकत: SDAL ने सौंपी 450 'नागास्त्र-1R' कामिकाजे ड्रोन की सबसे बड़ी…
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर 1 साल का सख्त बैन: निर्माण से लेकर बिक्री तक…
लखनऊ: अवध बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, निजी वाहनों और वेतन कटौती…
यूपीआई (UPI) यूजर्स और दुकानदारों को बड़ी राहत: NPCI ने दिवाली तक टाला MDR शुल्क,…