जौनपुर : सभी बैंक सीडी राशियों बढ़ाने की दिशा में करे कार्य- जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला समन्वय समिति (डीसीसी) डीएलआरसी की बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर 23 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में जितने भी लंबित आवेदन है उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए स्वीकृत करते हुए शत-प्रतिशत ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें।

सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अधिक से अधिक युवाओं को ऋण वितरित किया जाए। उन्होंने ऐसे बैंकों जिनके द्वारा सबसे अधिक ऋण अस्वीकृति किए है, उसका डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन बैंक में 20 प्रतिशत से कम सीडी रेशियों है, उनके खिलाफ कार्यवाही हेतु उच्चअधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बैंक जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में जनजागरूकता उत्पन्न करने हेतु बैंकों में बैनर आदि लगाए जाए।

जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि मुद्रा ऋण योजना में और अधिक ऋण वितरित किया जाए। जीवन ज्योति योजना में अधिक से अधिक लोगों को आच्छादित किया जाए। पीएम विश्वकर्मा योजना में ट्रेनिंग देकर लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए।

बैठक में एसबीआई, यूबीआई, केनरा बैंक सहित ऐसे बैंक जिनमें सीडी रेशियों में घटा है प्रगति नहीं हुई है उनके विरुद्ध कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सीडी रेशियो बढ़ाने में अपेक्षित सुधार करें।

जिलाधिकारी द्वारा सहायक प्रबंधक उद्योग जयप्रकाश को पीएम उद्यमी विकास योजना अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन अग्रसारित करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंसा भी की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, एलडीएम, प्रबंधक गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

7 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

7 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

12 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

12 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

12 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

14 hours ago