जौनपुर : जिलाधिकारी ने टटोली मेडिकल कालेज की नब्ज़

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा उमानाथ सिंह स्वायत्तशासी मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। ओपीडी वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा चिकित्सकों से मरीजो के इलाज के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त की और पूछा कि इस समय किस रोग के मरीज अधिक आ रहे है”

जौनपुर 30 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी के द्वारा मरीजों हेतु भर्ती वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण कराने की तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए अवशेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी के द्वारा मरीजों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का फीड बैक प्राप्त किया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाहर की दवाई नहीं लिखी जाए।

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि गम्भीरता पूर्वक कार्य करते हुए मरीजों का इलाज किया जाए, जिससे मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्य से सम्बन्धित जानकारी ली और निर्देशित किया कि अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, प्राचार्य मेडिकल कालेज रुचिरा सेठी, सीएमएस जाफरी, डा0 विनोद, डा0 सरोज, डॉ0 कर्नल पटेल सहित अन्य उपस्थित रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

2 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

3 hours ago