जौनपुर : नपेंगे लोन देने में लापरवाही करने वाले बैंक अधिकारी

“शासन के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जनपद में प्रगति लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा लगातार विभिन्न बैंकों का निरीक्षण, उद्यमियों से वार्ता और इसके साथ ही उनके द्वारा आवेदकों से संवाद स्थापित करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जा रही है”

जौनपुर 30 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि जनपद के युवाओं को उद्यमी बनाकर रोजगार सृजन के रूप में उन्हें आगे बढ़ाया जाए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही साथ अन्य युवाओं को रोजगार मिल सके।

उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद का लक्ष्य 2200 रखा गया है, जिसके क्रम में मात्र 01 महीने में ही 1100 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 404 का ऋण स्वीकृत और 215 को ऋण वितरित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में 215 लोगों को ऋण वितरित करने के साथ ही ऋण स्वीकृति और वितरण में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि जिन बैंकों के द्वारा लोन देने में लापरवाही बरती जा रही है, उन बैंकों को चिन्हित करते हुए औचक निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनपद में ऋण वितरण करने में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी के द्वारा बैंकर्स और उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है है। उन्होंने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी और महत्वपूर्ण योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सभी बैंक अधिक से अधिक पात्र युवाओं को ऋण वितरित करें, जिससे जनपद के सीडी रेशियों में भी वृद्धि हो।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

18 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

18 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

19 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

19 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

19 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

19 hours ago