40 औद्योगिक इकाइयां देंगी लगभग 1000 युवाओं को रोजगार

“हिमाचल प्रदेश के काला अम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी में लगेगा रोजगार मेला, 40 औद्योगिक इकाइयां देंगी लगभग 1000 युवाओं को रोजगार” 

धर्मशाला 26 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 सितम्बर, 2024 को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन करवाया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने बताया कि इस रोजगार मेले में काला अम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी की लगभग 40 औद्योगिक इकाइयां भाग ले रही हैं।
रोजगार मेले में लगभग 1000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस रोजगार मेले में 8वीं पास, स्नातक पास, बी टेक, बी फार्मा, आईटीआई पास युवाओं के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले में 19 वर्ष से 45 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं।
कंपनियों द्वारा 11250 रुपये से 80 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 29 सितम्बर, 2024 को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा तहसील कमरऊ जिला सिरमौर पहुंच कर रोजगार मेले में रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
आकाश राणा ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व यदि अनुभव प्रमाणपत्र हो तो उसे भी साथ लेकर जायें।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01702-222274, 8219663445 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago