जौनपुर – मिशन रोज़गार के तहत आउटसोर्सिंग कर्मियों का हो रहा डाटा एकत्र

“मिशन रोजगार के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से जिले में काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है”
जौनपुर 16 / 10 / 2024 जिला संवाददाता मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
सरकार का उद्देश्य है कि भविष्य में अगर कोई लाभ देना होगा तो उसी क्रम में कार्य हो जाएगा। मिशन रोजगार के तहत सरकार की तरफ से विभागों में भी आउटसोर्सिंग पर कंप्यूटर आपरेटर समेत कई विभागों में भर्ती की गई।
इसके अलावा 12 नगर निकायों में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मियों को रखा गया है और राजस्व समेत कई विभागों में भी इनकी भर्तियां की गई हैं।
अभी ब्लॉकों में भी कौशल विकास मिशन के तहत आउटसोर्सिंग कर्मियों को 23 हजार से अधिक की दर पर भर्ती की जाएगी। प्रशासन के पास इन सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों का कोई डाटा नहीं है।
जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से एक माह पहले सूचना उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है, जिसे संबंधित विभाग द्वारा सेवायोजन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर भरना होगा। साथ ही किस कंपनी के अंडर में आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे हैं, उसकी भी जानकारी ली जा रही है।
जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान, ने बताया कि शासन के निर्देश के तहत जिले के सभी विभागाें को पत्र लिखकर उनके काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों का डाटा मांगा जा रहा है, ताकि प्रशासन के पास आउटसोर्सिंग पर काम करने वालों का सही आंकड़ा उपलब्ध रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

19 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

19 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

19 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

20 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

20 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

20 hours ago