जौनपुर सहकारिता संगोष्ठी : एम-पैक्स महाभियान की हुई शुरुवात

“अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत सहकारी संगोष्ठी एवं एम-पैक्स सदस्यता महाभियान 2025 का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई”

जौनपुर 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

इस अवसर पर अपर आयुक्त अपर निबंधक श्रीकांत गोस्वामी सहित अन्य द्वारा राज्य मंत्री तथा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। राज्यमंत्री, भाजपा  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सहित अन्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राज्य मंत्री ने कहा कि जब तक हमारे किसान आत्मनिर्भर नहीं होंगे और हमारा किसान समृद्धशाली नहीं होगा तब तक हम विकसित राष्ट्र की संकल्पना को पूर्ण नहीं कर सकते हैं। सहकारिता विभाग गांव के किसानों को मजबूती प्रदान करता है यह किसानों को बीज, खाद, ऋण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता है जिससे किसानों की कृषि संबंधी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होती है।

शासन द्वारा सहकारी समितियों को मजबूती प्रदान की जा रही है, बंद पड़ी सहकारी समितियां को चालू किया गया है, ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव आदि किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होना चाहिए जिसके लिए शासन हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारिता विभाग किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही किसानों की समृद्धि तथा खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करता है। आने वाले समय में सहकारिता विभाग समृद्धि की ओर बढ़ेगी।आत्मीयता के साथ किसान इस विभाग से जुड़ता है।

उन्होंने कहा कि समितियों में महिलाओं की सदस्यता के साथ ही अन्य किसानों की सदस्यता बढ़ाई जाए। उन्होंने धान की खेती से पहले ढैचा की खेती करने आदि के संबंध में अपने सुझाव भी दिए जिससे मृदा की उर्वरता और उत्पादन बढ़े। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग समितियों के सदस्य बने। उन्होंने सबको शुभकामनाएं दी।

इसके पश्चात उपस्थित अतिथिगण द्वारा पहचान पत्र के रूप में सदस्यों के लिए निर्गत पासबुक का अवलोकन किया गया तथा सभी को कृषकों के लिए संगठित होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। स्वागत गीत की प्रस्तुति सविता अंशुमान आंकिक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार द्वारा किया गया। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ब्रह्मजीत सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड जौनपुर के अध्यक्ष धनंजय सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बृजेश पाठक, जिला सहकारी बैंक के सचिव आशुतोष त्रिपाठी,अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रीति सिंह, राधेश्याम यादव प्रेमचंद रजनीश पांडे अंकित कबरा एवं सहकारी समितियां के समस्त सचिव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

11वां आयुर्वेद दिवस: 89 लाख भारतीयों का संकल्प, 10 देशों में गूंज

11वें आयुर्वेद दिवस को लेकर देश में भारी उत्साह: 89 लाख नागरिकों ने लिया संकल्प,…

6 minutes ago

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत

भागलपुर में बाढ़ का कहर: सुल्तानगंज के तरेटा गांव में 6 बच्चों की डूबने से…

14 minutes ago

रोहिणी जेल में कैदी की निर्मम हत्या, तंबाकू कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष

दिल्ली की रोहिणी जेल में खूनी संघर्ष: तंबाकू के अवैध कारोबार को लेकर अंडरट्रायल कैदी…

23 minutes ago

शिवराज का मान पर तीखा प्रहार: ‘नशे में विधानसभा पहुंचते हैं पंजाब के सीएम’

पंजाब में नशा मुक्ति पर सियासी संग्राम: शिवराज का भगवंत मान पर तीखा प्रहार—'नशे में…

31 minutes ago

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली-अजमेर में कांग्रेस को झटका, BJP के बने मेयर।

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली और अजमेर में बड़ा उलटफेर, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद…

40 minutes ago

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

4 hours ago