जौनपुर : सोंगर पुलिया के पास तीन बच्चों के शव मिले, पुलिस ने लेखपाल से कराया सीमा निर्धारण

“जौनपुर जनपद से सटे आजमगढ़ जनपद की सीमा में सोंगर गांव के पास बेसव नदी में तीन मासूमों के शव बरामद हुए। इसमें से दो के शव एक ही गठ्ठर में और एक शव 15 मीटर दूर पुल के नीचे से बरामद हुआ है। शवों में एक लड़की तो दो लड़कों हैं। आजमगढ़ और जौनपुर पुलिस सीमा विवाद में घंटेभर तक उलझी रही”

जौनपुर / खेतासराय 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

जाैनपुर और आजमगढ़ जिले की सीमा पर बेसो नदी के सोंगर भादो पुलिया के नीचे रविवार को तीन बच्चों के शव पड़े मिले। दो शव एक गट्ठर में, जबकि तीसरा शव करीब 15 मीटर दूर मिला है। इनमें एक बच्ची और दो बच्चों के शव थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तीनों बच्चों की माैत डायरिया से हुई थी, जबकि परिजनों का कहना है कि बच्चे डेंगू से पीड़ित थे। इधर, दोनों जिलों की पुलिस घंटे भर सीमा विवाद में उलझी रही। लेखपाल को बुलाकर नाप-जोख कराई गई। इससे स्पष्ट हो सका कि शव जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में हैं।

जांच में पता चला कि तीनों बच्चे आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव के थे। बेसो नदी आजमगढ़ की सीमा से गुजरी है। इसी नदी पर सोंगर भादों पुलिया है, जो दोनों जिले की सीमा है। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कुछ चरवाहे अपने पशुओं को लेकर वहां गए थे। उनकी नजर इन शवों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इससे लोगों की भीड़ जुट गई।

तीनों शव बेडशीट से बंधे थे। बच्चों के पैर में काले धागे बंधे थे। शव को पटिया से बांधा गया था। आशंका जताई जा रही कि तीनों शवों को पुल से नीचे फेंका गया होगा। बच्ची की नाक से खून निकल रहा था, जबकि बच्चे का अंगूठा घास से बांधा गया था।

सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह और जौनपुर के खेतासराय थानाध्यक्ष रामआसरे भी पहुंच गए। दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इसको लेकर दीदारगंज थाना प्रभारी और खेतासराय थाना प्रभारी के बीच जमकर बहसबाजी हुई।

दोनों जनपदों की राजस्व टीमों को बुलाया गया। नापजोख में स्पष्ट हुआ कि घटनास्थल जौनपुर जनपद के खेतासराय क्षेत्र में है। खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि आजमगढ़ के रहने वाले रमेश बनवासी के परिवार के तीनों शव हैं।

मृतकों की शिनाख्त विनीता (4) पुत्री दिनेश व सिंटू (6) पुत्र दिनेश और शनि (02) पुत्र हरेंद्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार, रविवार की भोर चार बजे बेसो नदी में पुल से शवों को प्रवाहित किया था। शव दीदारगंज थाने की पुलिस को साैंप दिए गए हैं, जिससे वह सरायमीर थाना पुलिस के माध्यम से परिजनों को शव साैंप दे, जिससे शव को अंतिम संस्कार कराया जा सके।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

3 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

4 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

4 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

4 hours ago