जौनपुर : विशेष चेकिंग अभियान में 07 स्कूली वाहनों का हुआ चालान

“परिवहन आयुक्त उ०प्र० एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार 01 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक स्कूली वाहनों के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है”

जौनपुर 07 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उक्त के अनुपालन में 07 जुलाई 2025 को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। उक्त अभियान का नेतृत्व यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार एवं यातायात निरीक्षक  सुशील मिश्रा द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।

जिसमें कुल 40 स्कूली वाहनों का सघन जॉच की गयी, जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 07 स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है। साथ ही जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों से अपील किया गया कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अवसर पर समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।