जौनपुर – डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल

“सिकरारा थाना के खपरहां बाजार के व्यापारी कुंवर चन्द्र गुप्ता के ऊपर हुये जानलेवा हमला और 50 लाख रूपये की रंगदारी के विरोध में व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों का एक दल सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर ज्ञापन दिया”

जौनपुर 29 / 08 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

इस मौके पर व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल ने जनपद में सिलसिलेवार आपराधिक घटना का वर्णन करते हुये कहा कि व्यापारी कुंवर चन्द्र गुप्ता के साथ हुई घटना को हुए लगभग एक महीने हो गये।

जनपद जौनपुर की पुलिस चीर निद्रा में सोई हुई है। अत: उक्त घटना की जांच एसटीएफ से कराई जाए। ताकि व्यापारियों में कानून में विश्वास कायम रह सके।

हम व्यापारी को न्याय दिलाने के लिये कोई भी कोर—कसर बाकी नहीं रखेंगे। अगर पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दिया तो व्यापारी समूह आन्दोलन का रास्ता अपनाते हुये बड़ा निर्णय ले सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और सरकार की होगी।

व्यापारियों के साथ हो रहे अत्याचार लूट की अपराधी घटनाओं को लेकर व्यापारी नेता ने चिन्ता जताते हुये कहा कि व्यापारियों के साथ जितनी भी घटनाएं हो रही हैं, इसके लिये पुलिस ही जिम्मेदार है।

व्यापारियों की व्यथा सुनकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री जी से बैठकर इस विषय पर बात करेंगे और व्यापारियों के इस अपील को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने तथा इसको परिणाम में तब्दील करने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर अमर चन्द्र गुप्ता, विजय चन्द्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजा साहू सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago