“जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार अभियान‘ के तहत इस मेले का आयोजन किया गया था।”
जौनपुर 28 अगस्त, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वाधान में मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत निजी नियोजकों के सहयोग से 28 अगस्त 2024 को ‘रोजगार मेला‘ का आयोजन खण्ड विकास कार्यालय बक्शा जौनपुर में किया गया।
रोजगार मेला का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी बक्शा के द्वारा किया गया एवं मेले में उपस्थित विभिन्न कम्पनियों में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की संख्या-370 रही, कुल 126 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किये, इस अवसर जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार अभियान‘ के तहत इस मेले का आयोजन किया गया।
इसमें युवाओं ने अपनी योग्यता व क्षमता के अनुरूप प्रतिभाग किया तथा रोजगार भी प्राप्त किया। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि रोजगार मेले का आयोजन प्रत्येक माह किया जाता रहेंगा।
रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव, आनन्द भूषण त्रिपाठी, जीतलाल मौर्य, रामसनेही, विजय बहादुर आदि उपस्थित रहें।
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…
यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…
आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…
नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…