“जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में देह व्यापार के आरोप में मनाली पुलिस की टीम ने एक होटल के रिसेप्शनिस्ट और वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है पुलिस के द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है”
कुल्लू 29 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
मनाली पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां पर कुछ होटलों में वेश्यावृत्ति का कारोबार किया जा रहा हैं। सूचना मिलने पर मनाली पुलिस की टीम के द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि हडिंबा रोड में एक होटल में काम कर रहे एक कर्मी के द्वारा पंजाब की महिला के साथ मिलकर वेश्यावृत्ति का कारोबार चलाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने होटल कर्मी को गिरफ्तार किया। वहीं, होटल में ही यह कारोबार चलाने वाली पंजाब की महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अविनाश निवासी गोआंटी आनी जिला कुल्लू (21) व राजबिंद्र कौर उर्फ जशप्रित निवासी जयरामपुर पंजाब (25) साल को गिरफ्तार किया हैं।
मामले में आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही हैं। महिला यहां पर पैसों के लालच में कुछ युवतियों से वेश्यावृत्ति का कारोबार करवा रही थी।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…