जौनपुर / बक्शा – पथ संचलन शौर्य का प्रतीक प्रदर्शन नही: अरुण
“राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रबोधन प्रमुख अरुण ने कहा कि पथ संचलन शौर्य का प्रतीक है कोई प्रदर्शन नही। उन्होंने कहा संघ का प्रमुख कार्य हिन्दू समाज को संगठित करना है”
बक्शा 21 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददता वरुण यादव की रिपोर्ट
वे रविवार की शाम नौपेड़वा बाजार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन से पूर्व रामलखन इंटर मीडियम कॉलेज बेलापार संघ कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करतें हुए कही। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका संघ वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का अनुपालन में कोई कोर कसर नही छोड़ेगा।
इस दौरान गो सेवा संयोजक बांकेलाल जी, जिला सम्पर्क प्रमुख संतोष, जिला कार्यवाह रजनीश, शैलेन्द्र, अवनीश, आशीष सिंह, भूपेश, अमित सिंह, कपिलमुनि, रमाशंकर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।











