जौनपुर / बक्शा – गो संरक्षण केंद्र मैनुद्दीनपुर बक्सा और गोआश्रय स्थल सादनपुर का हुआ निरीक्षण
“मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र मैनुद्दीनपुर बक्सा और अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का निरीक्षण किया गया”
बक्शा 21 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। उन्होंने गोवंशो को गुड़ एवं केला खिलाया। गौशाला परिसर में छितवन, आंवला एवं गोल्ड मोहर के 01-01 पेड़ लगाए गए।
गौशाला में एक गोवंश बीमार था, जिसका उपचार संबंधित पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नियमित रूप से इलाज किया जा रहा है, शेष सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए।
गौशाला में कुल 204 गोवंश संरक्षित हैं। भूसा, चुन्नी, चोकर तथा हरा चारा (चरी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। अस्थाई गो-आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा जौनपुर के निरीक्षण में 126 गोवंश संरक्षित मिले, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए।
भूसा लगभग 28 कुंतल, 22 बोरी चुन्नी तथा हरा चारा के रूप में नेपियर घास 03 बिस्वा में लगी है। 10 से 12 बिस्वा में नेपियर घास लगाने हेतु खेत जोता गया है, उसे तत्काल कल तक लगाने हेतु निर्देशित किया गया।











