अयोध्या में 30 अक्टूबर को अलौकिक भव्य दीपोत्सव का होगा आयोजन
“रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर आयोजित होने वाला पहला दीपोत्सव भव्य और अलौकिक होगा “
अयोध्या 21 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
तीन दिवसीय दीपोत्सव में 30 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं दीपोत्सव के माध्यम से पिछले कीर्तिमान तोड़ते हुए एक नए कीर्तिमान को स्थापित करने की तैयारी भी तेज हो गई हैं।
जिसके लिए नोडल विभाग डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रतिभा गोयल ने वरिष्ठतम् सहयोगियों के साथ दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी और भजन संध्या स्थल का गहन निरीक्षण किया और तैयारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इस बार दीपोत्सव 25 लाख से दीए प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है,जिसके सापेक्ष 28 लाख दीए बिछाए जाएंगे, इसके लिए लगभग 30 हजार वॉलेंटियर्स लगाए जाएंगे।
इस बार दीपों की संख्या अधिक होने के कारण पांच घाट और जोड़े गए हैं,जिनकी संख्या 55 हो गई है।
Byte – प्रो. प्रतिभा गोयल- कुलपति, डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय Byte – एस एस मिश्रा- नोडल अधिकारी, दीपोत्सव











