जौनपुर/बक्शा – मारपीट में गम्भीर घायल ने गोली मारने का लगाया आरोप

“बक्शा थाना क्षेत्र मई बाजार में शनिवार की शाम 6 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। एक पक्ष से गम्भीर रूप से घायल युवक को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. आलोक रघुवंशी ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घायल परिजनों ने पैर में गोली लगने का आरोप लगाया है”

जौनपुर 06 / 10 /2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

थाना क्षेत्र के पूराहेमू गांव निवासी राजेश उर्फ नन्हे मिश्रा व विपक्षी विवेक मिश्रा के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। चार-पाँच दिन पहले उपजिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त जमीन की मापी भी हुई थी।

उसी जमीन को लेकर शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट में अभिषेक मिश्रा 32 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। अभिषेक पक्ष का आरोप है कि विपक्षी द्वारा चलाई गई गोली दाहिने पैर में लगी है।

इसके अलावा अभिषेक के शरीर में अन्य चोटें भी आई है। सूचना पर पहुँची पुलिस घायल को नौपेड़वा सीएचसी ले गयी जहां से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में गोली चलने की बात बताई जा रही है इधर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ इश्तियाक अहमद ने बताया कि एक्स-रे में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है चोट ज्यादा होने के कारण वाराणसी ट्रांमा सेंटर रेफर किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

23 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

23 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

23 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

23 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

23 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago