अमेठी – प्रेमिका से मिली बेवफाई तो चन्दन ने खत्म किया पूरा परिवार

“उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दलित परिवार की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले में लगातार नए खुलासे कर रही है। इस बीच नई जानकारी मिली है कि हत्यारोपित चंदन वर्मा और मृतक पूनम के बीच काफी मधुर संबंध थे” 

अमेठी 06 / 10 /2024 वरिष्ठ संवादाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। आरोपी चंदन वर्मा अक्सर पूनम के साथ चैट पर भी बात करता था। हालांकि बाद में दोनों के बीच खटास पैदा हो गई।

और फिर पूनम ने चंदन के ख़िलाफ़ रायबरेली थाने में में SC/ST एक्ट और छेड़खानी का मुक़दमा भी दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद चंदन वर्मा जेल चला गया और उसने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

चंदन के दोस्तों ने बताया कि भदोखर क्षेत्र के उतरपारा निवासी पूनम भारती और आरोपी चंदन वर्मा की नजदीकियां शहर में रहने के दौरान बढ़ीं।

पूनम शादीशुदा थी। दो बेटियां भी थीं। इस नजदीकी की जानकारी जब पति सुनील को हुई तो उन्होंने इसका विरोध शुरू किया। इसी वजह से चंदन और महिला के बीच अनबन शुरू हुई।

दोस्त ने बताया, पूनम से शादी करना चाहता था चंदन

रायबरेली सदर कोतवाली पुलिस की पूछताछ में चंदन के एक जिगरी दोस्त ने बताया कि चंदन पूनम से शादी करना चाहता था। पूनम उससे संबंध तो चाहती थी, लेकिन शादी से इन्कार कर दिया था। ऐसे में चंदन उससे नाराज रहने लगा।

चंदन और पूनम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में आरोपी चंदन पूनम के साथ दिख रहा है। दोनों की चैटिंग करते फोटो भी वायरल हो रही है। चंदन ने सितंबर में अपने वाट्सएप स्टेटस में लिखा था कि पांच लाशें बिछ जाएंगी।

इसका मकसद निकाला जा रहा है कि शिक्षक, उसकी पत्नी, दो बच्चों की हत्या के बाद स्वयं चंदन खुदकुशी करने की सोच रहा था।

बहरहाल रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार उसकी पत्नी पूनम भारती बेटी सृष्टि व लाडो की  हत्या करने वाले आरोपी चंदन को एसटीएफ टीम ने शुक्रवार गिरफ्तार किया था। देर रात पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का चंदन के गिरफ्तारी की बात मीडिया को बताई थी”

प्रेस कांफ्रेंस के बाद पुलिस टीम घटना में प्रयुक्त तमंच और बाइक बरामद करने के लिए आरोपी को लेकर निकाली थी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे विंध्य नहर पट्टी के पास अचानक चंदन ने साथ चल रहे दरोगा मदन कुमार की पिस्तौल छीन पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर।

जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने चंदन के पैर पर गोलीमार जख्मी कर दिया। जख्मी चंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। 

पुलिस कस्टडी में आरोपी ने दरोगा से पिस्तौल छीनकर  फायरिंग मामले में पुलिस ने धारा 109 बीएस में एफआईआर दर्ज की है। अमेठी में दर्ज दोनों मुकदमों में पुलिस चंदन वर्मा को रिमांड पर लेगी।

रायबरेली न्यायालय में सीओ तिलोई आरोपी को पेश कर 14 दिन की रिमांड की मांग करेंगे।  मोहनगंज और शिवरतनगंज थाना में चंदन पर दो मुकदमे दर्ज है। सामूहिक हत्याकांड में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी।

इसके पहले आरोपी चंदन को अमेठी के गौरीगंज अस्पताल में एक्सरे के लिए लाया गया था। इस दौरान अस्पताल के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती रही।

कंपोजिट स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया ।
आरोपी के पास एसटीएफ ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद की। आरोपी ने घटना अंजाम देना स्वीकार किया है। उसका शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी।

एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

मामले में शिक्षक के पिता रामगोपाल ने रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा को नामजद किया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। शुक्रवार देर रात पता चला कि एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पहले पुलिस अफसरों गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधे रहे, लेकिन देर रात बताया कि एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया है। चंदन ने एसटीएफ को बताया कि उसके शिक्षक की पत्नी पूनम उसकी प्रेमिका थी। जब उससे मेरे रिश्ते बिगड़ गए तो उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी।

चंदन ने जहरीला पदार्थ खाकर जाने देने का किया था प्रयास

हत्यारोपी चंदन वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास भी किया था। जिला अस्पताल के बाद उसका एम्स में इलाज हुआ था।
पूनम भारती ने जब चंदन के खिलाफ छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था तो वह तनाव में आ गया। ऐसे में उसने जान देने की नियत से जहरीला पदार्थ खा लिया था।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया था, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। छेड़खानी की घटना के दौरान पुलिस की पूछताछ में उसने खुद को बेकसूर बताया था।

कहा था कि उसके खिलाफ गलत केस दर्ज कराया गया। उसने कोई छेड़खानी नहीं की है। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि चंदन के खिलाफ केस दर्ज करके कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

चंदन ने अकेले ही पिस्टल से ली पूरे परिवार की जान

पुलिस के अनुसार चंदन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। चारों को सात गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व नौ खोखे बरामद हुए थे। हत्या में पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।

सूत्रों के अनुसार चंदन ने एक पिस्टल के साथ अलग से दो मैगजीन रखी थी। परिवार को मारने के दौरान उसने एक मैगजीन खाली कर दी और दूसरी भी लोड कर उससे भी फायरिंग की।

वहीं, शुक्रवार को एएसपी हरेंद्र प्रताप ने महज सात खोखा बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पिस्टल से गोलियां चलाई गईं। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व सात खोखे बरामद हुए हैं। उनका दावा है कि घटना को अकेले चंदन ने ही अंजाम दिया। वह बुलेट से आया था।

कमरे में नहीं, आंगन व सीढ़ी के पास पड़े मिले थे शव

चंदन ने शिक्षक परिवार को बचाव का कोई मौका नहीं दिया। उसने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और भाग निकला। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम का कहना है कि शिक्षक, उनकी पत्नी और एक बेटी के शव आंगन में पड़े मिले थे। सभी को गोलियां लगी थीं।
इस बीच शायद बड़ी बेटी सृष्टि ने बचाव की कुछ कोशिश की होगी, तो वह आंगन में ही जीने की तरफ भागने की कोशिश की, जहां उसका शव पड़ा था। घटनास्थल से महज 15 मीटर की दूरी पर जनरल स्टोर संचालित करने वाले अंबरीश जायसवाल ने बताया कि हम दुकान पर थे।
अचानक फायरिंग हुई तो पहले लगा कि मंदिर में कार्यक्रम के चलते आतिशबाजी हो रही है, लेकिन जब एक मकान से गोली चलने का आभास हुआ तो दुकान का शटर गिरा दिया और कुछ लोगों के साथ उधर बढ़े। पीछे से पुलिस भी आ गई। मकान में जाकर देखा तो चारों के शव पड़े थे। पास ही कारतूस के नौ खोखे पड़े थे।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

22 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

22 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

23 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

23 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

23 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago