जौनपुर मिशन शक्ति – सेजल गुप्ता बनी एक दिन की जिलाधिकारी

“प्रतिभावान बेटी सेजल गुप्ता पुत्री संतोष गुप्ता को जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वहन कार्यक्रम के तहत एक दिन के लिए सांकेतिक जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने सेजल गुप्ता को डायरी पेन देकर सम्मानित किया”  

जौनपुर 06 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देशन में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सेजल गुप्ता ने आये हुए फरियादियों की जनसुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मिशन शक्ति के पांचवे चरण का शुभारम्भ किया गया है।

प्रदेश की बेटिया स्वस्थ, स्वावलम्बी हो, इसी क्रम में आज सांकेतिक रूप में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद की होनहार बिटिया सेजल गुप्ता को एक दिन के लिए जिलाधिकारी द्वारा सांकेतिक प्रभार दिया गया है। इससे अन्य बच्चियों को भी प्रेरणा मिलेगी जो जीवन में कुछ बनना चाहती है।

सेजल गुप्ता ने कहा कि वह आज बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए प्रयास किए जा रहे है।

इससे सभी महिलाओं को आगे बढने का प्रोत्साहन मिलेगा। तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें सेे 17 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, सीओ सिटी देवेश सिंह, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणकर पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा तहसील मछलीशहर में भी आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर उपस्थित होकर सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें।  

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

23 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

24 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

24 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

24 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

1 day ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago