जौनपुर/बक्शा : खुशहूपुर में हर घर में मिलेगा 55 लीटर प्रति व्यक्ति शुद्ध पेयजल
“बक्शा के ग्राम पंचायत खुशहूपुर में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। सरकार की योजना है कि प्रत्येक घर में 55 लीटर प्रति व्यक्ति शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए”
जौनपुर / बक्शा 03 / 08 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
इस परियोजना से ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ग्राम पंचायत के निवासी राहुल यादव ने इस पहल पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने से गांव की महिलाओं को पानी लाने का बोझ कम होगा।
इस परियोजना से न केवल महिलाओं का समय बचेगा बल्कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। जल जीवन मिशन का उद्देश्य देश के हर ग्रामीण घर तक पाइप से पानी पहुंचाना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों में भी कमी आने की उम्मीद है।











