जौनपुर/ बक्सा : बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, हुई मौत
“बक्सा थाना क्षेत्र में शनिवार को सवंसा स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा हुआ। जिसमे स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई “
बक्सा 14 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार हिफाजत बस बक्सा से जौनपुर की ओर जा रही थी। बक्शा गांव के 28 वर्षीय दुर्गेश मिश्र शनिवार सुबह नौपेड़वा बाजार गए थे। सुबह 10 बजे जब वह बाजार से लौट रहे थे। हाईवे पर सड़क पार करते समय बदलापुर से जौनपुर जा रही सवारी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुर्गेश को एम्बुलेंस से नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्यवाही जारी है।
मृतक स्वर्गीय रमाकांत मिश्रा के पुत्र थे और बक्सा के रहने वाले थे।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से मृतक के परिवार में शोक छाया हुआ है।











