जौनपुर : “बढ़ते कदम” जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

“सृजन संस्था और राष्ट्रीय न्यास, सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में कार्यशाला और चौपाल का आयोजन किया गया”

बक्शा 03 / 08 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

कार्यशाला में ग्राम प्रधान, आगनबाड़ी कार्यकर्ता और दिव्यांगजनों के अभिभावकों ने भाग लिया। जिसमे सृजन संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय मिश्रा ने भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा संचालित दिव्यांगजनों के हितार्थ सभी योजनाओँ को सह विस्तार बताया गया। विशेष तौर पर राष्ट्रीय न्यास द्वारा संचालित सभी योजनाओँ को प्रोजेक्टर की मदद से समझाया गया। 

01 और 02 अगस्त को चार गावो में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे दिव्यांगजनों के लिए चलने वाली योजनाओँ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ललित कुमार, ऋषभ उपाध्याय, सरिता जैसवार, अनामिका सिंह, सोनी यादव, सुमन देवी, श्रीमती मीना जायसवाल, श्रीमती सीमा मिश्रा, अखिलेश यादव,नीलम यादव, रौशनी उपाध्याय, सरोजा यादव जी ने अपना योगदान दिया I