जौनपुर : पशु तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

“पुलिस ने संरक्षित पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस पर इन्होंने फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद तीन को पकड़ा गया। इनके पास से पिकप और चार बाइक बरामद की गई है”

जौनपुर / जलालपुर 17 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जौनपुर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। संरक्षित पशुओं की तस्करी गैंग के तीन सदस्य मुठभेड़ के बाद इनके हत्थे चढ़े। बता दें कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में छापेमारी की। तस्कर यहां से संरक्षित पशुओं को बंगाल और बिहार ले जाने की फिराक में थे।

पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में चंदौली के अली नगर के रंगीले उर्फ संजय (28) और रवि यादव (30) हैं। जौनपुर के जलालपुर निवासी जय प्रकाश उर्फ जे.पी. (27) भी शामिल है। पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

इनमें गिरोह का मुख्य सरगना शनि सिंह (बदलपुर), दरोगा उर्फ विकाश और सोनू सोनकर (अली नगर), सैफ (मथुरापुर कोठवा) और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

बीएनएस के तहत मामला दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, मौके से चार बाइक, रस्सी और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में की गई। सभी आरोपियों का पहले से अपराधिक इतिहास है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.