जौनपुर : चारा प्रबंधन हेतु किसान के अभिनव प्रयास की जिलाधिकारी ने की सराहना

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शासकीय कार्यों हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान आकस्मिक रूप से तहसील केराकत के ग्राम अहन के निवासी प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र यादव के खेत को देखा गया जहां पर नेपियर घास की खेती की गई थी”

जौनपुर 18 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

कृषक सुरेंद्र यादव ने चारा प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयास किया है। सुरेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि नेपियर घास की खेती कर, हरे चारे के प्रबंधन के रूप में, उपयोग से पशुपालन तथा कृषि के क्षेत्र में उनकी आय में लगभग चार गुणा की वृद्धि हुई है। जिलाधिकारी ने किसान की इस पहल की सराहना किया तथा घर की मुखिया उनकी वयोवृद्ध माताजी का तथा किसान सुरेंद्र का अंगवस्त्रम देकर सम्मान भी किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विगत कई वर्षों से माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से, गोवंशो को निरंतर हरा चारा मिल सके, इसके प्रबंधन हेतु शासन द्वारा निर्देशित किया जाता रहा है। इस कार्य को कई कृषक अपना भी रहे हैं। इसी क्रम में कृषक सुरेंद्र यादव का अभिनव प्रयास इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील किया है कि सभी किसान अपने पशुओं के लिए हरे चारे के रूप में नेपियर घास की खेती को अपनाएं। इसमें प्रोटीन तथा फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है तथा साल में 5 से 6 बार हम इसे काट भी सकते हैं। पशुओं को हरा चारा देकर हम उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं तथा अपनी आय को भी बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी गौशालाओं में निराश्रित गोवंशों हेतु नेपियर घास का रोपण कर हरा चारा दिलाया जा सके। उन्होंने अन्य किसानों को भी सुरेंद्र यादव जी से बीज लेने की अपील की तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त किसान से बीज लेकर अन्य जगहो पर इसका रोपण कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केराकत सुनील भारती सहित राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

5 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

5 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

6 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

6 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

6 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

6 hours ago