शाहगंज – नहीं निकाली जा सकी चार दिन पहले लगी गोली, पीड़ित निजी चिकित्सालय में इलाजरत

“शाहगंज कस्बे में आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बीते गुरुवार को बरात में चली गोली में एक घायल हो गया था। चार दिन बाद भी उसके पैर से गोली नहीं निकाली गई। बीएचयू ट्राॅमा सेंटर से भी उसे रेफर कर दिया गया है। इसके बाद परिजनों ने शाहगंज के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया”
शाहगंज 20 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
कस्बे में गुरुवार को बरात में सम्मिलित होने जा रहे अक्खनसराय गांव निवासी राम अवध को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप अपहरण के दौरान चली गोली लग गई थी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था।
चार दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित के पैर से गोली नहीं निकलने से उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने मरीज को अनदेखा कर बगैर इलाज किए शाहगंज भेज दिया।
सोमवार की देर रात परिवार उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए। गोली से घायल राम अवध का कहना है कि चार दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद पैर में अटकी गोली नहीं निकाली गई। कोई प्रशासनिक अधिकारी मिलने भी नहीं आया।
चार दिन बाद उसे जिला अस्पताल से वाराणसी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया। वहां भी सिर्फ खानापूर्ति कर चिकित्सकों ने पैर में लगी गोली निकालने से मना कर अस्पताल से बाहर भगा दिया। सीओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि उसे वहां से बुलाकर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

2 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

2 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

2 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago