JAUNPUR

जौनपुर: 7 साल की मासूम से बर्बरता, दीवार से टकराया सिर

जौनपुर: बाजार गई 7 साल की मासूम से बर्बरता, दीवार से सिर लड़ाया; लहूलुहान हालत में अस्पताल के पास मिली बच्ची”

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : सुनील कुमार की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चंदवक थाना क्षेत्र के विरभानपुर गांव में बाजार से सामान लेने गई एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची को किसी अज्ञात युवक ने बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया।

बदहवास और घायल अवस्था में बच्ची के मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है, जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

सब्जी खरीदते वक्त अचानक गायब हो गई थी मासूम

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ बजे विरभानपुर गांव निवासी केवला देवी अपनी सात वर्षीय बेटी सोनम के साथ मोढेला तिराहे के पास सब्जी खरीदने गई थीं।

जब उन्हें एक दुकान पर हरी मिर्च नहीं मिली, तो उन्होंने बेटी को सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित दुकान से सामान लेने भेज दिया।

काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी, तो मां घबरा गई। पूछताछ करने पर पता चला कि दुकान पर सामान न मिलने के बाद बच्ची वहां से लौट गई थी।

इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे बाद सोनम पास ही स्थित एक निजी अस्पताल के समीप बदहवास और घायल अवस्था में रोती हुई मिली।

मासूम से क्रूरता की हदें पार, चेहरे पर सूजन और मुंह से बह रहा था खून

बच्ची की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची बुरी तरह सहमी हुई थी; उसके माथे पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे, चेहरा सूजा हुआ था और मुंह से खून बह रहा था।

मासूम के पिता प्रकाश कुमार का आरोप है कि सोनम ने रोते हुए बताया कि मोढेला स्थित ‘पूर्वांचल हॉस्पिटल’ के किसी व्यक्ति ने उसे बेरहमी से पीटा।

मासूम ने बताया कि हमलावर ने उसका सिर दीवार से टकराया और चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मारे। हालांकि, परिजनों ने बच्ची के साथ किसी अन्य प्रकार की अनहोनी (यौन उत्पीड़न) की आशंका से इनकार किया है।

ग्रामीणों का हंगामा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

मासूम के साथ हुई इस बर्बरता को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के पास जुट गए।

हंगामे की सूचना मिलते ही चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

घायल बच्ची को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जौनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस इलाके के सीसीटीवी (CCTV) खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

4 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

10 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

10 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

10 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago