Breaking News

जौनपुर : बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 24 से अधिक घायल

“जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वाराणसी से शाहगंज जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई”

जौनपुर 13 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार भुड़कुड़हाँ मोड़ के पास गुरैनी में स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव दल ने फंसे हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें 4 की मौके पर और एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों में 3 पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। बस में सवार लगभग 24 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

कुछ का इलाज स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 6 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसा रोडवेज बस की अंडरटेकिंग के कारण हुआ। बस गलत दिशा में चली गई थी। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर 7 लोग गंभीर रूप से घायल थे। इनमें से एक की मौत हो गई और एक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

21 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

22 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

22 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

22 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago