“किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना लागू की है जिसमें हर पात्र किसान को एक वर्ष में तीन समान किस्तों में एक वर्ष में कुल छः हजार रुपये आर्थिक सहयोग प्रदान की जाती है”
जौनपुर 05 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18 वी किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री जी द्वारा महाराष्ट्र से जारी की जाएगी जिसमें जनपद के लगभग सात लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की किस्त प्राप्त होगी।
उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जनपद के 21 विकास खण्डों में लाइव स्ट्रीमिंग कराने की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। जहा किसान पूर्वाह्न 11.30 बजें से प्रसारण देखेंगे।
उन्होंने कहा कि जिले के 633639 किसानों को 17 वी किस्त प्राप्त हुई थी। अभियान चलाकर किसानों की भूमि सत्यापन, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग कराया गया।
जिससे 18 वी किस्त में अतिरिक्त 66 हजार किसान लाभान्वित हो रहे है जो अभी तक योजना से वंचित थे। 21 ब्लाकों के अतिरिक्त दोनों केवीके पर पर भी लाईव स्ट्रीमिंग द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन सुनाने की व्यवस्था की गई है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…