जौनपुर – राशन कार्ड धारको का खाद्यान्न वितरण 05 से 25 अक्टूबर तक

“जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-अक्टूबर, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 05 अक्टूबर 2024 से 25 अक्टूबर 2024 के मध्य किया जायेगा”
जौनपुर 05 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा० गेहूं तथा 21 किग्रा० चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्यों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा० खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा० गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा।
खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे।
उक्त योजनान्तर्गत गेहूं, चावल के निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि दिनांक-25 अक्टूबर 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।
तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि नई ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से लाभार्थियों /राशनकार्डधारकों में नियमानुसार खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी का पहला ISO 9001 सर्टिफाइड थाना बना चौक

काशी की पुलिसिंग में नया कीर्तिमान: वाराणसी का पहला 'ISO 9001' सर्टिफाइड थाना बना चौक,…

7 minutes ago

यूपी में बारिश-तूफान से 60 घंटे में 56 की मौत, 1021 मकान क्षतिग्रस्त

यूपी में बारिश और तूफान का तांडव: 60 घंटों में 56 लोगों की मौत, 1021…

21 minutes ago

अंबाला के धूलकोट में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी: 2 मजदूरों की मौत

अंबाला में बड़ा हादसा: धूलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ताश के पत्तों की…

28 minutes ago

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

1 day ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

1 day ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

1 day ago