जौनपुर – जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

“महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर ‘मिशन शक्ति’ के विशेष अभियान (फेज-5) का शुभारंभ हो गया है। जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की”

जौनपुर 05 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की दृष्टि से प्रदेश में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह अभियान 03 अक्टूबर 2024 से 90 दिनों तक चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता से अनेकों गतिविधियां की जाएंगी। सभी विभाग शासनादेश के अनुसार कार्ययोजना बनाकर गंभीरता से कार्य करें।

उन्होंने बताया कि अभियान में महिला पुलिस कर्मी ग्रामन्याय पंचायत हेतु नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर तथा अन्य सरकारी विभागों के कर्मियों से समन्वय कर तीन बिंदुओं महिला सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना एवं महिला हिंसा से संबंधित और अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर फोरम के संबंध में खुली बैठक कर जानकारी प्रदान करेंगी।

इसके साथ ही उन्होने पंफलेट, होर्डिंग और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने के लिए निर्देश दिए गए। एनजीओ के साथ समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करेगा। बेसिक शिक्षा विभाग महिलाओं को शिक्षा से जोडे़गा। इस प्रकार सभी संबंधित विभाग दिए गए दायित्वों का प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान,अपर पुलिस अधीक्षक शहर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

1 day ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

1 day ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

1 day ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

1 day ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago