“इसी के साथ उम्मीदवारों के नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग मतदाताओं की फाइनल सूची भी इसी दिन प्रकाशित करेगा”
जम्मू / कश्मीर 20 / 08 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
जम्मू-कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी।
इसी के साथ उम्मीदवारों के नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग मतदाताओं की फाइनल सूची भी इसी दिन प्रकाशित करेगा।
पहले चरण में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन भरे जाएंगे।
28 को पर्चों की जांच होगी और 30 अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। 19 सितंबर को मतदान होगा। वहीं इन इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती भी शुरू कर दी गई है।
पहले चरण में यहां मतदान
पुलवामा के पांपोर, त्राल, राजपोरा, अनंतनाग के डोरू, कोकरनाग, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, शांगस, पहलगाम, शोपियां के जैनपोरा व शोपियां, कुलगाम के डीएच पोरा, कुलगाम व देवसर, रामबन के रामबन व बनिहाल, किश्तवाड़ के इंदरबल, किश्तवाड़, पाडर और डोडा के भद्रवाह, डोडा और डोडा पश्चिम सीटों के लिए चुनाव होगा।
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस शेखावाटी में मजबूत; निर्दलियों और छोटे…
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…
हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…
रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…
ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…