Iran Opens Strait of Hormuz

ईरान ने भारत समेत मित्र देशों के लिए खोला हॉर्मुज जलडमरूमध्य

ब्रेकिंग न्यूज़: ईरान ने भारत, रूस और चीन समेत मित्र देशों के जहाजों के लिए खोला हॉर्मुज जलडमरूमध्य | विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने किया ऐलान | UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अपील के बाद लिया गया बड़ा फैसला | तेल और उर्वरक की वैश्विक सप्लाई को मिलेगी बड़ी राहत | गुटेरेस ने अमेरिका, इजरायल और ईरान से की युद्ध रोकने की अपील |

“ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत मित्र देशों के जहाजों के लिए खोला हॉर्मुज जलडमरूमध्य, UN की अपील का दिखा असर”


तेहरान/नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच वैश्विक व्यापार और भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने गुरुवार को ऐलान किया है कि उनके देश ने भारत समेत सभी ‘मित्र राष्ट्रों’ के जहाजों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति दे दी है।

मुंबई स्थित ईरानी दूतावास ने दी जानकारी

इस बड़े फैसले की जानकारी ईरान के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट के जरिए दी।

पोस्ट में लिखा गया, ‘ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने कहा है कि हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान समेत मित्र राष्ट्रों के लिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है।’

ईरान के इस कदम को वैश्विक व्यापार, विशेषकर तेल, गैस और उर्वरक (फर्टिलाइजर) की निर्बाध सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे पहले 25 मार्च को न्यूयॉर्क में ईरानी मिशन ने भी ‘गैर-दुश्मन जहाजों’ को इस जलमार्ग से गुजरने देने की घोषणा की थी।

UN महासचिव गुटेरेस की अपील का असर

ईरान का यह फैसला संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उस सख्त बयान के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्होंने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने की गुहार लगाई थी।

गुटेरेस ने ‘एक्स’ पर लिखा था कि इस जलमार्ग के लंबे समय तक बंद रहने से दुनिया भर में तेल, गैस और उर्वरक की आवाजाही रुक गई है, वह भी ऐसे समय में जब दुनिया भर में रोपाई का महत्वपूर्ण मौसम चल रहा है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा था कि आम नागरिक गंभीर नुकसान झेल रहे हैं और भारी असुरक्षा के बीच जी रहे हैं।

युद्ध समाप्त करने का कड़ा संदेश

इसके साथ ही गुटेरेस ने पश्चिम एशिया में चल रहे विनाशकारी युद्ध को समाप्त करने की कड़ी अपील की।

उन्होंने अमेरिका, इजरायल और ईरान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, ‘अमेरिका और इजरायल के लिए मेरा संदेश यह है कि युद्ध समाप्त करने का समय आ गया है।

मानवीय पीड़ा बढ़ रही है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका विनाशकारी असर पड़ रहा है।’ वहीं, ईरान को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे उन पड़ोसी देशों पर हमला बंद करें जो इस संघर्ष में शामिल नहीं हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.