ईरान इजराइल युद्ध : अगर इनके पास न्यूक्लियर बम होता तो? तबाही देख गुस्से से बोले इजरायली PM नेतन्याहू
“इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बैट याम शहर का दौरा किया, जहां ईरानी एयरस्ट्राइक में भारी तबाही मची है। उन्होंने ईरान को धमकी दी है और कहा है कि अब इसकी भारी कीमत चुकानी होगी”
नई दिल्ली 16 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इजरायल और ईरान के बीच 13 जून से ही युद्ध जारी है और अब ये बढ़ता जा रहा है। इजरायल ने 13 जून को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। उसका दावा है कि रविवार को उसने 2,300 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वी ईरान में माशाद एयरपोर्ट पर हमला किया था। वहीं, ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के तीन लड़ाकू विमानों को मार गिराया है और दो पायलटों को बंधक बना लिया है।
הטייסים הנפלאים שלנו נמצאים מעל שמי טהראן הבוערת. אנחנו נחושים להשלים את המשימה של הסרת האיום הכפול.
עדכון חשוב >> pic.twitter.com/eqOELCOJnI
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) June 15, 2025
इजरायल और ईरान के बीच की जंग अब लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को दोनों तरफ से कई हमले किए गए। इस जंग से दोनों देशों को भीषण नुकसान हो रहा है। इजरायल ने आरोप लगाया है कि ईरान अब उसके रिहायशी इलाकों में मिसाइल दाग रहा है।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल हमले में तबाह हुए बैट याम शहर का दौरा किया और ईरानी मिसइलों में ढेर हुई शहर की इमारतों का जायजा लेते हुए नेतन्याहू ने ईरान को सीधे चेतावनी दी कि इस तबाही की अब उसे भारी कीमत चुकानी होगी। इजरायल का बैट याम शहर तेल अवीव के नजदीक है।
नेतन्याहू ने दी चेतावनी
बैट याम शहर की तबाही देखकर नेतन्याहू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों की हत्या करने पर ईरान को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने कहा, ईरान जान बूझकर इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इसका अब हम उचित जवाब देंगे। हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे और भीषण तरीके से अब हमला करेंगे।
अगर इनके पास न्यूक्लियर बम होता तो…
नेतन्याहू ने सख्त लहजे में कहा कि इजरायल के लिए यह जंग अस्तित्व की लड़ाई है क्योंकि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम इजरायल के लिए दोहरी विनाशकारी धमकी है। उन्होने शहर की तरफ दिखाते हुए कहा- देखिए, रिहायशी इलाकों को कितना नुकसान पहुंचाया गया है, अगर इनके पास परमाणु बम होते तो क्या होता।
ऐसे में हम अब अपनी रक्षा करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्विर ने भी बैट याम शहर का दौरा किया है।











