भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों से फील्ड हॉस्पिटल और 35 टन भारी राहत सामग्री रवाना की है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ऑपरेशन अमिस्ताद: भारत ने निभाई सच्ची दोस्ती, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए भेजा ‘फील्ड हॉस्पिटल’ और 35 टन राहत सामग्री”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
विनाशकारी भूकंप का सामना कर रहे लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला की मदद के लिए भारत मजबूती से आगे आया है।
भारत सरकार ने संकट की इस घड़ी में मानवीय सहायता के तौर पर ‘फील्ड हॉस्पिटल यूनिट’ और भारी मात्रा में राहत सामग्री वेनेजुएला भेजी है।
भारत ने अपने इस सहायता अभियान को ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ (Operation Amistad) नाम दिया है।
बता दें कि ‘अमिस्ताद’ (Amistad) एक स्पेनिश शब्द है, जिसका अर्थ ‘दोस्ती’ या ‘मित्रता’ होता है। इस अभियान के जरिए भारत ने दुनिया को एक बार फिर संकट के समय में सच्ची मित्रता का संदेश दिया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस मिशन की विस्तृत जानकारी साझा की।
Operation Amistad underway!
Two @IAF_MCC C17s took-off today for Venezuela with urgent assistance to support their post-earthquake relief efforts.
The assistance contains an Indian Army @adgpi Field Hospital Unit and over 35 tons of relief supplies, medicines and medical… pic.twitter.com/Dcq8P065tp
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 26, 2026
उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना (IAF) के दो विशेष विमान वेनेजुएला के लिए रवाना किए गए हैं।
भारत द्वारा भेजी गई इस त्वरित सहायता में आपदा प्रबंधन और चिकित्सा से जुड़ी कई अहम चीजें शामिल हैं:
भारतीय सेना की एक पूरी फील्ड हॉस्पिटल यूनिट।
35 टन से ज्यादा राहत सामग्री, जीवन रक्षक दवाइयां और उन्नत मेडिकल उपकरण।
स्वदेशी तकनीक से निर्मित दो ‘भीष्म’ (BHISHM) क्यूब्स, जो आपातकालीन स्थिति में एक चलते-फिरते अस्पताल की तरह काम करते हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत इस मुश्किल समय में वेनेज़ुएला की सरकार और वहां के लोगों की हर संभव मदद करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया था।
Deeply saddened by the devastation caused by the severe earthquakes in Venezuela.
On behalf of the people of India, I extend our heartfelt condolences to the Government and people of Venezuela, especially to the families who have lost their loved ones. We pray for the speedy…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2026
उन्होंने अपने ‘X’ पोस्ट में लिखा था: “वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं… हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।”
वेनेजुएला में बुधवार शाम को आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है।
बढ़ता मौत का आंकड़ा: स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या शुरुआत में बताए गए 32 से बढ़कर अब 235 हो गई है। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
राहत कार्यों में तेजी: समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज (Delcy Rodríguez) ने देश के उत्तरी इलाकों में आए इन भीषण भूकंपों के बाद बचाव और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन प्रमुख कदमों की घोषणा की है।
भारत द्वारा भेजी गई यह मेडिकल और लॉजिस्टिक सहायता वेनेजुएला के बचाव दलों को घायलों का त्वरित इलाज करने और राहत कार्यों को गति देने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…
जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…
यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…
14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…