भारत ने खोले बगलिहार बांध के दरवाजे, पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा
“भारत ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन में स्थित बगलिहार बांध के दो दरवाजे खोल दिए। रामबन में भारी बारिश के बाद चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध (बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट डैम) का जलस्तर बढ़ने के बाद इसके दरवाजे खोल दिए गए हैं”
रामबन 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बताते चलें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सभी बांध के दरवाजों को बंद कर दिया था, जिनके जरिए पाकिस्तान में पानी जाता था।
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश
रामबन समेत जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, रामबन में बादल फटने और मडस्लाइड की भी घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं की वजह से डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था।
जिसकी वजह से आज डैम के दरवाजे खोलने पड़े। बगलिहार बांध के साथ ही सलाल बांध के भी गेट खोल दिए गए हैं। एक साथ दो-दो बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर जारी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी, जो आज 8 मई को भी जारी है। 7 मई को रात 1 बजे के बाद किए गए हमलों में भारत ने पाकिस्तान में पनप रहे कई आतंकी ठिकानों का तबाह कर दिया था। भारत की इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने कश्मीर के पूंछ में आम नागरिकों पर हमला किया, जिसमें कई निर्दोषों की जान चली गई।











