India Oman CEPA Benefits

भारत-ओमान CEPA: PM मोदी ने गिनाए फायदे, निर्यात और रोजगार को बूस्ट

भारत-ओमान CEPA: PM मोदी ने गिनाए फायदे, भारतीय निर्यात और रोजगार को मिलेगा ‘बंपर बूस्ट’

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ओमान के बीच ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते’ (India-Oman CEPA) के फायदों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का एक बेहद महत्वपूर्ण लेख साझा किया है।

इस समझौते को भारत के आर्थिक विकास, निर्यात वृद्धि और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा ‘गेम-चेंजर’ माना जा रहा है।

सरकार का स्पष्ट मानना है कि वैश्विक स्तर पर किए जा रहे ये व्यापारिक समझौते सीधे तौर पर भारत के आम नागरिक और किसानों को फायदा पहुंचा रहे हैं।

CEPA से भारत को क्या-क्या लाभ होंगे?

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के लेख में भारत-ओमान CEPA से होने वाले प्रमुख आर्थिक लाभों को विस्तार से समझाया गया है:

  • निर्यातकों के लिए नए बाज़ार: यह समझौता भारतीय निर्यातकों (Exporters) को ग्लोबल मार्केट में विविधता लाने और ओमान के रास्ते पूरे खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) में अपनी पैठ बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

  • रोजगार का सृजन: व्यापार और निर्यात बढ़ने से देश के भीतर विनिर्माण (Manufacturing) और सेवा क्षेत्र में रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे।

  • किसानों के हितों की रक्षा: इस समझौते में भारतीय किसानों के हितों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है, जिससे उनके कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सही दाम और नई पहचान मिल सकेगी।

  • साझा समृद्धि: यह समझौता भारत और ओमान, दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत कर साझा समृद्धि (Shared Prosperity) को बढ़ावा देगा।

PMO ने ‘X’ पर साझा की जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस लेख को साझा करते हुए लिखा,

“इस लेख में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि भारत-ओमान सीईपीए भारतीय निर्यातकों को बाजारों में विविधता लाने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने, किसानों के हितों की रक्षा करने और दोनों देशों के बीच साझा समृद्धि को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।”

हर भारतीय का जीवन स्तर सुधारने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने इस बात पर खास जोर दिया कि दुनिया भर के विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते (Trade Agreements) करने के लिए सरकार जो निरंतर प्रयास कर रही है।

उसका अंतिम लक्ष्य प्रत्येक भारतीय के जीवन स्तर (Standard of Living) को बेहतर बनाना और देश को एक मजबूत आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.