Breaking News

भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी

“भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिल गई है। अहमदाबाद में इन गेम्स का आयोजन होगा”

नई दिल्ली 27 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिल गई है। अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन होगा। भारत CWG 2030 की मेजबानी की रेस में पहले से ही आगे चल रहा था। अब इस पर पक्की मुहर लग गई है।

भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले नई दिल्ली में साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था। तब भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत मेडल टेबल में दूसरे स्थान पर रहा था।

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट जनरल असेंबली में हुआ ऐलान

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ स्पोर्ट जनरल असेंबली में भारत के अहमदाबाद शहर को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के अधिकार दिए गए, जिससे दो दशक बाद इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट की देश में वापसी का रास्ता साफ हो गया।

पिछले महीने कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने अहमदाबाद को सौवें एडिशन के होस्ट के तौर पर रिकमेंड किया था, जिसके बाद 74 सदस्यों वाली जनरल असेंबली के लिए भारत की बोली पर मंजूरी देना सिर्फ एक फॉर्मेलिटी थी।

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के प्रेसिडेंट डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा कि यह कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के लिए एक नए सुनहरे दौर की शुरुआत है। ‘गेम्स रीसेट’ के बाद हम कॉमनवेल्थ की 74 टीमों का स्वागत करने के लिए शानदार शेप में ग्लासगो 2026 जा रहे हैं और फिर कॉमनवेल्थ गेम्स के खास शताब्दी एडिशन के लिए अहमदाबाद 2030 पर अपनी नजरें टिकाएंगे।

अहमदाबाद में शामिल होंगे 15-17 स्पोर्ट

2030 के मेजबान की पुष्टि के अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने यह भी साफ किया कि अहमदाबाद 2030 में 15 से 17 स्पोर्ट्स शामिल होंगे। अब तक एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, स्विमिंग और पैरा स्विमिंग, टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस, बाउल्स और पैरा बाउल्स, वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, नेटबॉल और बॉक्सिंग तय हो चुके हैं।

बाकी प्रोग्राम को फाइनल करने का प्रोसेस अगले महीने शुरू होगा। जिन खेलों पर विचार किया जा रहा है, उनमें आर्चरी, बैडमिंटन, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, क्रिकेट T20, साइकिलिंग, डाइविंग, हॉकी, जूडो, रिदमिक जिम्नास्टिक, रग्बी सेवन्स, शूटिंग, स्क्वैश, ट्रायथलॉन और पैरा ट्रायथलॉन और रेसलिंग। होस्ट दो नए या पारंपरिक खेलों का भी प्रस्ताव दे सकता है।

Santosh SETH

Recent Posts

पश्चिम एशिया संकट: ईंधन आपूर्ति सामान्य, सभी भारतीय सुरक्षित

' पश्चिम एशिया संकट पर बड़ी खबर: ईंधन की कोई कमी नहीं, सभी भारतीय नागरिक…

3 hours ago

यूपी: जल जीवन मिशन चरण 2 MoU पर हस्ताक्षर, 11 प्रमुख सुधार लागू होंगे

"ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते…

3 hours ago

हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि 2026: महत्व, घटस्थापना और पूजा विधि

19 मार्च से हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ : जानें कलश स्थापना,…

9 hours ago

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में इंडियन नेवी ने बढ़ाए वॉरशिप, 3 जहाज लौटे

मिडिल ईस्ट संकट : 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में इंडियन नेवी ने संभाला मोर्चा, वॉरशिप की…

9 hours ago

हज यात्रा 2026 की गाइडलाइन जारी: स्मार्टवॉच पहनना अनिवार्य, किचन बंद

हज यात्रा 2026 के लिए बड़े बदलाव : मक्का में खुद नहीं बना सकेंगे खाना,…

9 hours ago

योगी सरकार के 9 साल: जौनपुर में विकास कार्यों की झड़ी

योगी सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष': दोगुनी हुई यूपी की GDP, जौनपुर में विकास…

9 hours ago