इंडिया गेट पर प्रदर्शन के मामले में DCP ने खुद कोर्ट में किया जिरह

“डीसीपी देवेश माहला ने कोर्ट को बताया कि किस तरीके से एक शख्स अक्षय का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर इसे पुलिस की ज्यादती करार दिया गया। जबकि अक्षय के हाथ में पेपर स्प्रे था,अगर उसे नहीं दबोचा जाता तो कई और पुलिसकर्मी जख्मी हो सकते थे”

नई दिल्ली 27 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडिया गेट-कर्तव्य पथ प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से डीसीपी न्यू दिल्ली देवेश कुमार माहला खुद कोर्ट में जिरह करते नजर आए। दरअसल जब इन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था तो पुलिस रिमांड मांगने के बावजूद उन्हें न्यायिक हिरासत यानी जेल भेज दिया गया था।

DCP ने अदालत में क्या कहा?

डीसीपी देवेश माहला ने कोर्ट को बताया कि किस तरीके से एक शख्स अक्षय का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर इसे पुलिस की ज्यादती करार दिया गया। जबकि अक्षय के हाथ में पेपर स्प्रे था।

अगर उसे नहीं दबोचा जाता तो कई और पुलिसकर्मी जख्मी हो सकते थे। इस ग्रुप की पूरी साजिश पुलिसवालों की आंखों में स्प्रे कर उन्हें जख्मी करने की थी। इससे पहले दस पुलिसकर्मी जख्मी हो चुके थे।

देवेश माहला ने कोर्ट को बताया कि जिस नक्सली ऑर्गेनाइजेशन के सपोर्ट में ये लोग नारे लगा रहे थे,उसे गृह मंत्रालयने टेरर ऑर्गेनाइजेशन करार दिया हुआ है। ये लोग बालिग हैं और ऐसे में इस तरह की नारेबाजी एक सोची समझी साजिश के तहत की गई। जिससे इनके माइंडसेट का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

जांच के दौरान घटना के CCTV फुटेज/वीडियो रिकॉर्डिंग मिले हैं और उन्हें एनालाइज़ किया जा रहा है। पता चला है कि  सभी आरोपी देश विरोधी नारे लगा रहे थे।

पुलिस स्टाफ के साथ मारपीट कर रहे थे, ट्रैफिक में रुकावट डाल रहे थे और हंगामा कर रहे थे। आरोपी अक्षय वीडियो में कांस्टेबल इशांत पर पेपर स्प्रे करते हुए देखा गया।

मान सिंह रोड को ब्लॉक करने की कोशिश

डीसीपी ने कोर्ट को बताया कि 10 नवंबर को भी इस ग्रुप ने दिल्ली प्रदूषण की आड़ में मान सिंह रोड को ब्लॉक करने की कोशिश की थी और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की थी।

जब आरोपियों के वकील ने कोर्ट को कहा कि प्रोटेस्ट करना किसी का भी फंडामेंटल राइट है तो माहला ने कोर्ट को कहा कि फंडामेंटल राइट्स और फंडामेंटल ड्यूटी का फर्क हमें समझना होगा।

पुलिस की इन दलीलों के चलते पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पाटियाला हॉउस कोर्ट सभी आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर तीन दिन बाद सुनवाई करेगा।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

12 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

12 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

12 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

12 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

12 hours ago