राज्यों की खबरे

“कुल्लू में सनक की इंतहा: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने पूरे परिवार को घर में जिंदा जलाने की कोशिश की; बाल-बाल बची जान”

“हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में एक तरफा प्यार की खौफनाक वारदात सामने आई है”

कुल्लू (आनी) :  The Politics Again : संतोष प्रजापति की रिपोर्ट 

ग्राम पंचायत कुठेड़ के कटाहर गांव में एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से आक्रोशित होकर लड़की के घर को आग के हवाले कर दिया।

गनीमत यह रही कि पड़ोसियों की सतर्कता से लड़की और उसका परिवार समय रहते बाहर निकल आया, वरना एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी।

धमकी को दिया अंजाम

पीड़ित राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी पंकज शर्मा उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

परिवार के इनकार करने पर उसने दो दिन पहले फोन कर धमकी दी थी कि यदि उसकी शादी नहीं कराई गई, तो वह पूरे परिवार को घर के अंदर ही जिंदा जला देगा।

शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे, जब परिवार सो रहा था, आरोपी ने घर की बाहरी दीवारों पर आग लगा दी।

पड़ोसी महिला बनी ‘देवदूत’

जब आग की लपटें उठीं, तो पड़ोस में रहने वाली एक महिला की नज़र उस पर पड़ी। महिला के शोर मचाने पर राजेश और उनका परिवार गहरी नींद से जागा और जान बचाकर बाहर निकला।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का काफी कीमती सामान, देवदार की लकड़ी और बिजली के उपकरण जलकर राख हो चुके थे।

पुलिस कार्रवाई

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पंकज अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गया। पुलिस चौकी लुहरी की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर गहरा रोष है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

17 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

17 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

17 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

18 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

23 hours ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

23 hours ago