Uttar Pradesh

शंकराचार्य का CM योगी पर प्रहार: ‘CM रहना है तो उतारें योगी के वस्त्र’

” यूपी की सियासत में भूचाल: ‘CM रहना है तो उतारें योगी के वस्त्र’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का मुख्यमंत्री पर सीधा प्रहार “

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

गौ माता की रक्षा के लिए ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ के तहत वाराणसी से लखनऊ की धर्म यात्रा पर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा भूचाल ला दिया है।

जौनपुर की धरती पर पहुंचते ही उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री और सत्ताधारी दल भाजपा पर अब तक का सबसे तीखा और सीधा हमला बोला है।

‘संन्यासी कभी राजा नहीं होता, वेतनभोगी क्यों बने?’

जौनपुर के सीहीपुर स्थित स्वागत पंडाल में मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “लोग राजपाट छोड़कर संन्यासी बनते हैं और सम्मान पाते हैं, लेकिन अगर कोई संन्यासी राजकाज में वापस जाता है, तो समाज में उसका सम्मान नहीं होता।”

योगी आदित्यनाथ से तीखा सवाल करते हुए उन्होंने कहा, “जब तुम योगी बन गए थे, मां-बाप और घर छोड़ दिया था, तो फिर सांसारिक क्यों हो गए? मुख्यमंत्री होकर वेतनभोगी क्यों बने?”

शंकराचार्य ने चेतावनी दी कि अगर आज यह सवाल नहीं उठाया गया, तो आने वाली पीढ़ियां संन्यासी बनकर नौकरी और पैसा कमाएंगी, जिससे संन्यास धर्म कलंकित होगा।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “अगर मुख्यमंत्री पद पर रहना है, तो योगी का वस्त्र उतार दें। गेरुआ वस्त्र पहनकर कालनेमि छुपे हुए हैं।”

‘मेरी औकात पूछने वालों की क्या औकात?’

अपनी ‘शंकराचार्य’ की उपाधि पर उठने वाले सवालों का करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “हमारे धर्म में चार सर्वोच्च शंकराचार्य हैं, उन्होंने मुझे घोषित किया है।

जब बाकी तीन शंकराचार्यों ने मुझे स्वीकार कर लिया है, तो किसी मुख्यमंत्री या नेता का यह अधिकार नहीं है कि वह शंकराचार्य बनाए या बिगाड़े।”

बागेश्वर बाबा को जवाब: ‘यह मेरी बेटी की शादी नहीं जो निमंत्रण दूं’

शुक्रवार को वाराणसी आए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निमंत्रण न मिलने की बात पर शंकराचार्य ने तंज कसा।

उन्होंने कहा, “बागेश्वर बाबा आए थे पर मुझसे नहीं मिले। उन्होंने कहा कि निमंत्रण नहीं मिला। मैं साफ कर दूं कि यह मेरी बेटी की शादी नहीं है जो मैं कार्ड बांटता फिरूं।

मैं मीडिया के जरिए संदेश दे रहा हूं कि जो भी गौ माता के हित में है, वह साथ आए।”

भाजपा पर हमला: ‘गौ हत्यारों से चंदा लेकर राजनीति चमका रहे’

भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए शंकराचार्य ने कहा कि सरकार गौ हत्यारों से चंदा लेकर अपनी राजनीति चमका रही है।

“अगर वे गौ हत्या बंद कर देंगे, तो उनका चंदा बंद हो जाएगा। यही वजह है कि सरकार हमसे डर रही है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी पार्टी गाय की रक्षा करेगी, वे उसी को वोट देंगे।

इससे पूर्व, जौनपुर पहुंचने पर शंकराचार्य ने सर्वप्रथम जमैथा गांव स्थित यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर जाकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया।

उनकी इस धर्म यात्रा और तीखे बयानों ने यूपी के राजनीतिक और संत समाज में भारी हलचल पैदा कर दी है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी बारिश: सीएम योगी का निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा, गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

यूपी में भारी बारिश पर सीएम योगी सख्त: 24 घंटे में मुआवजे का निर्देश, त्योहारों…

13 hours ago

अलर्ट: तटीय राज्यों पर 3 महा-चक्रवातों का खतरा, 83% अधिक होगी तबाही

इसरो का महा-अलर्ट: अक्टूबर से दिसंबर तक 3 विनाशकारी चक्रवातों का खतरा, 44 साल का…

19 hours ago

वाराणसी-पूर्वांचल राउंडअप टॉप न्यूज़ : 11 सितम्बर 2026

वाराणसी और पूर्वांचल बुलेटिन: हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं ठप, जौनपुर गोलीकांड में दबिश तेज, गंगा…

19 hours ago

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: ठप रहेगा कामकाज, 5-डे बैंकिंग की मांग

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: शुक्रवार को ठप रहेंगी सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह और पेंशन सुधार पर…

19 hours ago

भड़काऊ पोस्ट पर व्यापारी की हत्या, 3 आरोपी अरेस्ट; SHO समेत 3 सस्पेंड

गोंडा में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद में व्यापारी की नृशंस हत्या, मंत्री के धरने के…

20 hours ago

बिहार बाढ़: 14 जिलों में 43 लाख लोग प्रभावित, राहत कार्य में जुटी NDRF

बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिलों की 43 लाख आबादी प्रभावित, 951 कम्युनिटी किचन…

20 hours ago