JAUNPUR

जौनपुर न्यूज़ : पैसों के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव

“जौनपुर में खौफनाक वारदात: पैसों के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात “

जौनपुर (बदलापुर): द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र स्थित कुशहां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

पैसों के लेन-देन के विवाद में एक युवक राजीव जैसवार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

इलाज के दौरान शनिवार सुबह युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

परिजनों के मुताबिक, मृतक राजीव जैसवार रामनगर बाजार में एक व्यापारी के यहां ड्राइवर का काम करता था।

आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने मालिक से कुछ रुपए उधार लिए थे, जिसे लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

आरोप है कि 21 फरवरी 2026 को जब राजीव अपने साले के साथ रामनगर बाजार पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने पैसों की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब राजीव ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

बुरी तरह घायल राजीव को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिनों तक चले इलाज के बाद आखिरकार शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

मृतक का शव जैसे ही बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर कुशहां स्थित उसके घर पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, दो नामजद

घटना की गंभीरता और गांव में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह, बदलापुर एसडीएम योगिता सिंह, सीओ सुनील कुमार, खुटहन थानाध्यक्ष राम आश्रय राय और बदलापुर कोतवाली प्रभारी शेष कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों— गुड्डू मिश्रा (निवासी कुशहां) और सुनील दूबे (निवासी रमनीपुर कृष्णापुर, थाना खुटहन) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।

Santosh SETH

Recent Posts

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

10 minutes ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

26 minutes ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

40 minutes ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

6 hours ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

6 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध

ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…

6 hours ago