“एचआरटीसी की लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा इस सीजन के लिए बंद कर दी गई है। अब यात्री इस रूट पर अगले सीजन यानी मई-जून 2026 में ही सफर कर सकेंगे”
शिमला 31 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
देश के सबसे ऊंचे और लंबे रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा इस सीजन के लिए बंद कर दी गई है। निगम ने इस बार यह सेवा 11 जून को शुरू की थी, लेकिन बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण सिर्फ डेढ़ महीने तक ही बस इस रूट पर दौड़ी।
अब यात्री इस रूट पर अगले सीजन यानी मई-जून 2026 में ही सफर कर सकेंगे। यह बस सेवा चार दर्रों बारालाचा, नकीला, लाचुलुंगला और तंगलंगला से होकर गुजरती है और इसे देश की सबसे दुर्गम एवं ऊंचाई वाले रूटों में गिना जाता है।
लेह से दिल्ली की दूरी करीब 1,026 किलोमीटर है। जिसे यह बस लगभग 36 घंटे में तय करती है। केलांग बस अड्डा प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बार लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण न केवल यह रूट प्रभावित हुआ, बल्कि हिमाचल और लद्दाख का पर्यटन कारोबार भी काफी प्रभावित रहा।
उन्होंने कहा इस बार लेह-दिल्ली बस सेवा नो प्रॉफिट-नो लॉस की स्थिति में रही।
रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…
साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…
उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…
हिमाचल में कुदरत का कहर: 125 सड़कें बंद, मंडी का ऐतिहासिक 'इंदिरा मार्केट' बना तालाब;…
रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा: यूपी में 3 दिन तक महिलाओं की बस…