Categories: Business

HRTC BOARD Decisions – 1,000 नई बसें, 189 भर्तियां होंगी, जानें सभी फैसले

“एचआरटीसी के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में होटल हॉलीडे होम में हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए”

शिमला 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में इस वित्त वर्ष के अंत तक 1,000 नई बसें शामिल होंगी। वहीं, निगम की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए 189 नई भर्तियां की जाएंगी। इनमें 177 जेओआईटी और 12 कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। मंगलवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक में बसों की खरीद और भर्तियों को स्वीकृति दी गई।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीओडी में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि निगम ने लगेज पॉलिसी में बदलाव करते हुए बसों में घरेलू इस्तेमाल के लिए बिना यात्री दूध और सब्जी भेजने पर टिकट न काटने का फैसला लिया है।
शिमला का ढली और ठियोग बस अड्डा जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। 327 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 250 डीजल बसें भी खरीदी जाएंगी, जो 32 से 34 सीटर होंगी। सरकार ने खरीद के लिए सहमति जताई है। 100 टेंपो ट्रैवलर खरीदने के लिए भी निगम ने मंजूरी दे दी है।
24 नई वोल्वो खरीदने के लिए जल्द दोबारा टेंडर होंगे। बसों पर अब नशीले पदार्थों के नए विज्ञापन नहीं लगेंगे। पिछली सरकार का अनुबंध था जिसके कारण बसों पर विज्ञापन लगे हुए हैं। इस साल अप्रैल के बाद निगम की आय में 66 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है जो करीब 14 फीसदी अधिक है।
पालमपुर बस अड्डे में बनी पार्किंग संचालन के लिए पर्यटन विभाग को दी जाएगी। चंबा में 13 करोड़ से बस अड्डा बनेगा। ऊना का पुराना बस अड्डा पीपीपी आधार पर बनेगा। मंडी, भराड़ी और बिलासपुर में बस अड्डों के साथ व्यावसायिक परिसर बनेंगे।
148 बस परमिट निजी ऑपरेटरों को दिए हैं। जब तक निजी ऑपरेटर बसें नहीं चलाते हैं, तब तक रूटों पर निगम की बसें चलती रहेंगी। ऊना और हमीरपुर में ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन और स्क्रैपिंग यूनिट बनेंगे। प्रदेश में 96 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
45 लोकेशन चयनित कर ली गई है। दिसंबर तक चालक परिचालकों को नाइट ओवरटाइम का भुगतान किया जाएगा, इसके लिए सरकार 50 करोड़ जारी करेगी। गंभीर रूप से बीमार कर्मचारी के इलाज अथवा बच्चों की शादी के लिए प्रबंध निदेशक 2 लाख तक मंजूरी दे सकेंगे।
कैबिनेट में जाएगा टूटीकंडी, मैक्लोडगंज और कांगड़ा बस अड्डे का मामला

बीओडी में फैसला लिया गया है कि शिमला के टूटीकंडी आईएसबीटी, मैक्लोडगंज और कांगड़ा बस अड्डे का पूरा विवरण मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। टूटीकंडी आईएसबीटी प्रबंधन ने प्रस्ताव दिया है कि अगर सरकार 82 करोड़ कंपनी देती तो वह बस अड्डा छोड़ देगी। मैक्लोडगंज और कांगड़ा बस अड्डे के भी निगम को 25 करोड़ जमा करवाने के आदेश जारी हुए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

4 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

4 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

5 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

5 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

5 hours ago