तमिलनाडु – चक्रवाती तूफान के कारण अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

“आईएमडी ने 29 नवंबर तक तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उच्च स्तरीय बैठककर हालात का जायजा लिया और भारी बारिश वाले संभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया”

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबााव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद से वह धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है।

इस तूफान से पुडुचेरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 10 को चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

आईएमडी ने दी जानकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी नवीनतम जानकारी के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे गहरे दबाव का क्षेत्र श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 310 किमी दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 710 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 800 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था।

इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में और तेज होने की बहुत संभावना है। इसके बाद, यह अगले दो दिनों के दौरान श्रीलंका तट को पार करते हुए, उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने 29 नवंबर तक तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उच्च स्तरीय बैठककर हालात का जायजा लिया और भारी बारिश वाले संभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 टीमों को चेन्नई, तिरुवरूर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, कुड्डालोर और तंजावुर जिलों में तैनात किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

5 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

5 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

5 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

5 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

6 hours ago